Tuesday, June 26, 2012

iti news

नौकरी के लिए १.७५ लाख छात्रों को ट्रेनिंग
बेरोजगारी मिटाने के मकसद से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना
किस-किस की ट्रेनिंग
साफ्ट स्किल : हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट, टूर एंड ट्रैवल्स, इवेंट मैनेजमेंट, फ्रंट आफिस, रिसोर्ट मैनेजमेंट, हैल्थ टूरिज्म, आफिस सेक्रेटरी, सेल्स एंड मार्केटिंग इंश्योरेंस

लो एंड कंप्यूटर बेस्ड स्किल्स : डीईओ, मल्टीमीडिया, डीटीपी, एक्सल, पीपीपी

हाई एंड कंप्यूटर बेस्ड स्किल्स : नेटवर्क सिक्योरिटी, कोरल ड्रा व लैंग्वेज

भास्कर न्यूजत्न चंडीगढ़

हरियाणा सरकार ने नेशनल वोकेशनल एजूकेशन क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनवीइक्यूएफ) के तहत चालू वित्त वर्ष में 1.80 लाख छात्रों को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा है। तकनीकी शिक्षा विभाग के वित्तायुक्त व प्रधान सचिव धनपत सिंह ने सोमवार को यहां आल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्नीकल एजूकेशन और हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी दी।

बेरोजगारी मिटाने के मकसद से इस योजना को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।धनपत सिंह ने कहा कि वर्ष 2012-13 में राज्य के आईटीआईज़ में 50 हजार, तकनीकी शिक्षा में 80 हजार और दूसरी योजनाओं के तहत 50 हजार छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इन सब पर करीब 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी प्रकार २013-14 और 2014-15 में क्रमश: २.५० लाख और 3.30 लाख छात्रों को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा किया गया है। वर्ष 2013-14 के दौरान सॉफ्ट स्किल, लो एंड कंप्यूटर बेस्ड स्किल्स और हाई एंड कंप्यूटर बेस्ड स्किल्स पर ध्यान दिया जाएगा।

ट्रेनिंग लेने के लिए क्या : एनवीइक्यूएफ में हर वह छात्र एडमिशन ले सकता है जिसने किसी वजह से अपना कोर्स बीच में छोड़ दिया है।

No comments:

Post a Comment